फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: CRPF इंस्पेक्टर बने करोड़पति...बिग बी ने डिनर पर बुलाया; एक करोड़ के सवाल पर कहा- 'समय बर्बाद नहीं करूंगा'

Fri, 02 Jan 2026 04:45 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

कौन बनेगा करोड़पति-17 को दूसरा करोड़पति मिला है। बीजापुर में तैनात सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने एक करोड़ का सवाल सेकंडों में हल किया। रांची निवासी बिप्लव ने हॉटसीट तक पहुंचकर आत्मविश्वास और तेज़ समझ से सबको प्रभावित किया।
 
विज्ञापन
CRPF इंस्पेक्टर बने करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति-17 को दूसरा करोड़पति मिल गया है। बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने एक करोड़ रुपये का सवाल चंद सेकंड में हल कर इतिहास रच दिया। उनकी तेज़ समझ और आत्मविश्वास को देखकर न सिर्फ बिग बी बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।

विज्ञापन


रांची निवासी बिप्लव बिस्वास ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में ही उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने सहर्ष स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का भावुक जिक्र किया।

खेल के दौरान बिप्लव ने पांच लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए। 12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल का सहारा लिया, 25 लाख पर संकेतसूचक लाइफलाइन और 50 लाख के सवाल में 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद जब एक करोड़ का सवाल आया, तो बिप्लव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
विज्ञापन


सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा, और सीधे ऑप्शन डी चुन लिया। जवाब बिल्कुल सही निकला और सेकंडों में बिप्लव एक करोड़ रुपये जीत गए। यह पल इतना चौंकाने वाला था कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छुपा नहीं सके।

एक करोड़ रुपये का सवाल था कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? सही जवाब था ‘इसेयर’। बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है। बिप्लव की असाधारण जानकारी और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। एक करोड़ की राशि के साथ बिप्लव को एक कार भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें