फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, नौ जवान बलिदान

Mon, 06 Jan 2025 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नक्सल अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।  

विज्ञापन


बलिदान हुए जवानों के नाम 
कोरसा बुधराम
सोमडू वेंटिल 
दुम्मा मड़काम
बमन सोढ़ी
हरीश कोर्राम
पण्डरू पोयम 
सुदर्शन वेटी 
सुभरनाथ यादव
ड्राइवर- नाम नहीं


 

वाहन के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने नौ जवानों के बलिदान होने की पुष्टि कर दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

वाहन का स्टेयरिंग - फोटो : अमर उजाला
यह भी पढ़ें- 'लाल आतंक' के खात्मे की डेडलाइन तय: गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों के बलिदान के बाद किया वादा, व्यक्त की संवेदना

मिली जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है।

छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। 

'जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी'
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर आईईडी विस्फोट पर कहा कि नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है। यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत ज़ाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा। 

 

यह भी पढ़ें- Naxal Attack: इतना जोरदार था धमाका, 15 फीट ऊपर पेड़ पर लटके मिले गाड़ी के पुर्जे; सात फीट हुआ जमीन पर गड्ढा

आईजी पी. सुंदरराज ने दी जानकारी 
बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बीजापुर आईईडी विस्फोट पर कहा कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में तीन दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था जिसमें पांच माओवादियों के शव मिले और हमारा एक जवान बलिदान हो गया। इसके बाद जब हमारी टीम वापस लौट रही थी तो बीजापुर जिले के अंबेली इलाके में माओवादियों ने एक आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में हमारे सुरक्षाबलों का एक वाहन आ गया, जिसमें आठ जवान और एक ड्राइवर बलिदान  हो गए।  

सीएम साय ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सली हमले की निंदा करते हुए शोक जताया है। महासमुंद में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम साय समेत मौजूद सभी लोगों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और वाहन चालक के शहादत की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ। शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आतंक और हिंसा के ख़िलाफ़ पूरा देश एकजुट है। जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को मेंटेन रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें