बीजापुर में आज सुबह एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक निर्दोष ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीजापुर में आज सुबह एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक निर्दोष ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम गुंजेपर्ती की है, जहां ईलमिड़ी गांव का निवासी प्रमोद ककेम उम्र 24 वर्ष, पिता लक्ष्मैया ककेम अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। सुबह लगभग 8 बजे वह नहाने के लिए पास के नाले की ओर गया, जहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
इस विस्फोट में प्रमोद ककेम के दोनों हाथों की हथेलियों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसूर रेफर किया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। इधर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे जंगल एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बल कैम्प को दें।