फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पार्षद घासीराम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये भाजपा के जिलाध्यक्ष, जमीनी नेता के रूप में पहचान

Sun, 05 Jan 2025 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में भाजपा संगठन ने आज बीजापुर नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वर्तमान पार्षद व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बीजापुर जिला भाजपा संगठन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
घासीराम नाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में भाजपा संगठन ने आज बीजापुर नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वर्तमान पार्षद व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बीजापुर जिला भाजपा संगठन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। घासीराम नाग को जिलाध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन


बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में संजय लुक्कड़, गोपाल सिंह पवार व दयाशंकर पटेल का नाम प्रमुख  था। खबरों के मुताबिक इन्ही किसी नामों पर जिलाध्यक्ष के नाम का मुहर लगने के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन भाजपा संगठन ने अचानक पार्षद घासीराम नाग के भाजपा जिलाध्यक्ष के  नाम का एलान कर सबको चौका दिया है। घासीराम नाग वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़ कर समर्पित रूप से काम कर रहे है।  उन्हें संगठन ने पहली जिम्मेदारी किसान मोर्चा के बीजापुर मंडल अध्यक्ष बनाकर दी। इसके बाद उन्हें भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। 

वर्तमान में वे संगठन के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर रहे।  इसके अलावा घासीराम नाग नगर पालिका परिषद बीजापुर के वार्ड क्रमांक 8 डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से दो बार लगातार पार्षद रहे। पिछले चुनाव में उन्होंने सीट बदलकर शहीद नारायण वार्ड क्रमांक 15 से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। वे लगातार तीन बार से पार्षद है। वे पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भी रहे है। वे संघ परिवार के सदस्य रहे है। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले घासीराम नाग भाजपा के समर्पित, निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ता माने जांते है। साथ ही वे बीजापुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जी. वेंकट के करीबी माने जाते है। घासीराम नाग के जिलाध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें