फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी 10 जून को निकालेंगे रथ यात्रा; कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Wed, 07 Jun 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

कर्मचारियों का यह प्रदर्शन और धरना पूरे प्रदेश में होगा। इसके लिए बुधवार को कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि साढ़े चार साल हो गए, लेकिन सरकार ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। 
विज्ञापन
प्रदर्शन को लेकर कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नियमितीकरण की मांग को लेकर अब संविदा कर्मचारी रथ यात्रा निकालेंगे। यह रथ यात्रा 10 जून को निकलेगी। इस दौरान कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। यह प्रदर्शन और धरना पूरे प्रदेश में होगा। इसके लिए बुधवार को कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि साढ़े चार साल हो गए, लेकिन सरकार ने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि, सरकार के जन घोषणापत्र में नियमितीकरण का वादा किया गया था। समय-समय पर मुख्यमंत्री भी विधानसभा एवं विभिन्न मीडिया माध्यमों में भी इस संबंध में अपनी सहमति जताई है। सरकार के साढ़े चार साल बीतने के बाद भी नियमितीकरण के संबंध में अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर रथ यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें