13वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ए कंपनी तारुड़ में पदस्थ आरक्षक पिछले चार माह से ज्यादा समय से लापता है। प्रधान आरक्षक विमल किंडो ने तारलागुडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
13वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ए कंपनी तारुड़ में पदस्थ आरक्षक पिछले चार माह से ज्यादा समय से लापता है। प्रधान आरक्षक विमल किंडो ने तारलागुडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने भी जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
मिली जानाकरी के मुताबिक जिले के तारलागूड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारुड़ छसबल कैम्प में पदस्थ आरक्षक मनमोहन मरकाम पिछले 11 जनवरी 2025 की दोपहर 12.35 बजे कैम्प परिसर में चेकिंग के दौरान आरक्षक मनमोहन मरकाम गैर हाजिर पाया गया। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन करने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला।
इसके चलते 16 जनवरी 2025 को उनके लापता होने का जिला स्तर पर इश्तहार जारी किया गया। लापता आरक्षक का रंग सांवला, ऊंचाई 5 फीट 6 इंच, बाल काले, चेहरा गोल, शरीर दुबला पतला भाषा हिंदी व छत्तीसगढ़ी तथा पहनावा पेंट और शर्ट बताया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी आरक्षक मनमोहन मरकाम के सम्बंध में को जानकारी प्राप्त हो तो वे पुलिस नियंत्रण कक्ष 6261560040 व तारलागूड़ा थाना प्रभारी 9479194419 में सूचना दे सकते हैं।