छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को कांग्रेस ने जिला पंचायत के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर सहमति नहीं बनने के चलते उनके नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है।
जिले की ग्रामीण सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने भी जिला पंचायत के सात सदस्यों की सूची जारी कर दी है। उनके नामों का एलान कर दिया है। जबकि तीन सीटों पर सहमति नहीं बनने पर उनके नामों पर मंथन किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीख की घोषणा होते ही बीजापुर जिले के दस जिला पंचायत सदस्यों के नामों को लेकर कई दिनों तक चली रायशुमारी के बाद जहां भाजपा ने पहले अपने सभी दस सीटों पर जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी बीजापुर की 10 जिला पंचायत की सीटों में सात पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सूची जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस की तीन सीटों पर सहमति नहीं बनने के चलते उनके नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है।
कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र 1 तिमेड से लक्ष्मी ताटी, जिला पंचायत क्षेत्र 4 जांगला से लच्छू मौर्य, जिला पंचायत क्षेत्र 5 नेलसनार से पार्वती कश्यप, जिला पंचायत क्षेत्र 7 नैमेड से नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत क्षेत्र 8 तोयनार से शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत क्षेत्र 9 आवापल्ली से कमलेश कारम व जिला पंचायत क्षेत्र 10 पामेड़ से सरोजनी कट्टम को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
वहीं जिला पंचायत क्षेत्र गंगालुर, मद्देड़ और बेदरे पर पेंच फंसा हुआ है। यहां के उम्मीदवार के नामों को लेकर सहमति नहीं बनने से इन सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इन सीटों पर भी नामों का एलान कर दिया जाएगा।