चुनाव का वक्त जैसे-जैसे करीब आता जा रहा हैं। बीजापुर विधानसभा का चुनाव हाईप्रोफाइल होता जा रहा है। बीजापुर के चुनावी समर में कांग्रेस व भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोटरों को लुभाने कई तरह के पैतरे अपनाए जा रहे हैं। दोनों ही दलों की सक्रियता ने चुनाव को रोचक बना दिया है। बता दें कि कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भोपालपटनम क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मंडावी को आठ हजार से अधिक वोट से लीड मिली थी। जबकि बीजापुर विधानसभा में उनकी लीड का आंकड़ा एक्कीस हजार पांच सौ चौरासी रहा। 2018 के विधानसभा चुनाव में विक्रम मंडावी को 44011, महेश गागड़ा को 22427 वोट मिले थे। इसी तरह सकनी चन्द्रेया को 2696, हरीश पामभोई को 2004, संतोष पूनेम को 999, त्रिपल यालम को 942, जेम्स कुडियाम को 920 वोट मिले थे।