फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: बीजापुर से काम की तलाश में जा रहे थे लोग, करीब 12 गंभीर रूप से घायल

Thu, 09 Apr 2026 10:19 AM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर से महाराष्ट्र जा रहे मजदूरों की पिकअप सोमनपल्ली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद बीजापुर रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में करीब 12 मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भोपालपटनम से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। काम की तलाश में पलायन कर रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम इलाके से मजदूर काम की तलाश में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह सोमनपल्ली के पास पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं अन्य घायलों का उपचार भोपालपटनम अस्पताल में किया जा रहा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के आसरली थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली के पास आज सुबह यह हादसा हुआ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें