फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: अज्ञात लोगों ने सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के भद्रकाली थाना में पदस्थ एक सहायक आरक्षक की बीती रात पाता कुटरू में कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के भद्रकाली थाना में पदस्थ एक सहायक आरक्षक की बीती रात पाता कुटरू में कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। जवान इन दिनों छुट्टी पर चल रहा था और वह अपने रिश्तेदारों के यहां पाता कुटरू गया हुआ था। जहां उसकी हत्या हो गई। पुलिस हत्या की वजह आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद व अन्य कारणों की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भद्रकाली थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक संजय कुमार वेड़ना 11 जून 2023 से छुट्टी पर चल रहा था और रक्षित केंद्र बीजापुर से सम्बद्ध था। वह बीजापुर मुख्यालय में ही रह रहा था। सोमवार को वह अपने परिजनों से मिलने कुटरू थाना क्षेत्र के पाता कुटरू गया था और रात वहीं रुका हुआ था। इसी बीच मंगलवार की तड़के चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। कुटरू पुलिस जवान की हत्या को लेकर पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश व अन्य कारणों के संबंध में जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें