Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक जून से 23 जुलाई 2026 तक कुल 381.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों में वर्षा का सिलसिला जारी है। सर्वाधिक 537.8 मिमी औसत वर्षा भैरमगढ़ तहसील में दर्ज की गई है।
इसके बाद कुटरू में 526.3 मिमी, बीजापुर में 428.1 मिमी, भोपालपटनम में 342.0 मिमी, गंगालूर में 302.3 मिमी तथा उसूर में 153.3 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बताया जा रहा है कि जिले में मानसूनी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। आगामी दिनों में वर्षा के आंकड़ों में और वृद्धि होने की संभावना है।