फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: बीजापुर जिले में अब तक 359.7 MM वर्षा, कुटरू में सबसे ज्यादा बरसे मेघा; जलस्रोतों में बढ़ा जलस्तर

Tue, 21 Jul 2026 04:11 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में एक जून से अब तक औसतन 359.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा के अनुसार, कुटरू तहसील में सर्वाधिक 500.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक जून से अब तक औसतन 359.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों में वर्षा का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जारी आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक 500.1 मिमी औसत वर्षा कुटरू तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा भैरमगढ़ में 496.8 मिमी, बीजापुर में 412.1 मिमी, भोपालपटनम में 310.6 मिमी, गंगालूर में 296.3 मिमी तथा उसूर में 142.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 

बता दें कि जिले में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और वर्षा का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही खरीफ फसलों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें