फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur : गाय चरा रही एक महिला की हिरण ने सींग मारकर ली जान, दूसरी  घायल

Mon, 27 Nov 2023 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
विज्ञापन
Death - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उसूर ब्लाक के सेमलडोडी गांव में हिरण ने गाये चराने गई एक महिला की सींग मारकर जान ले ली। दूसरी महिला को घायल कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया हैं। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक  उसूर ब्लाक के इलमिडी थाना क्षेत्र के सेमलडोडी गांव में रविवार की शाम 4 बजे के करीब महिला अनिता ताती उम्र 33 व पोज्जे सोढ़ी उम्र 60 सेमलडोडी के इंदिरापारा गौठान के पास गाये चराने गये हुए थे। गाये चर रही थीं। महिला अनिता ताती बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक गाय और बकरियों के बीच से एक हिरण आया और महिला पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई। 

ग्राम पंचायत सेमलडोडी के सचिव अर्जुन सोढ़ी ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। वहीं मृत महिला का सोमवार का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें