फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में 171 मवेशियों को छुड़ाया: नौ तस्कर दबोचे गए, जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तेलंगाना

Mon, 09 Mar 2026 03:35 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में जंगल मार्ग से तेलंगाना ले जा रहे 171 मवेशी को छुड़ाया गया है। नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
171 मवेशी छुड़ाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना पुलिस ने कृषिक पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 171 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


ये तस्कर जंगल के रास्ते मवेशियों को तेलंगाना राज्य ले जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उल्लूर घाटी चिल्लामरका के जंगल मार्ग से गाय, बैल और बछड़े ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही भोपालपटनम थाना टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान मवेशियों को ले जाते हुए नौ आरोपियों को पकड़ा गया। 

पुलिस जांच में आरोपियों के पास पशुओं के स्वामित्व या परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में कुल 171 कृषिक पशु बरामद किए गए। इनमें गाय, बैल और बछड़े शामिल थे। बरामद सभी मवेशियों को नगर पंचायत भोपालपटनम के गौठान में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में थिपनपल्ली संजीव, हटकर राजू और कटकुरी मजनू तेलंगाना के निवासी हैं। विनोद नारायण झाड़े, व्यक्ति गोडया दुर्गे, व्यक्ति राजीग्या दुर्गे, प्रवीण शंकर दुर्गे और अक्षय अजमेरा महाराष्ट्र के हैं। अशोक गुगलेम बीजापुर, छत्तीसगढ़ का निवासी है। कुल तीन आरोपी तेलंगाना से, पांच महाराष्ट्र से और एक बीजापुर छत्तीसगढ़ से हैं।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं को भी इसमें शामिल किया गया है। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई कृषिक पशु तस्करी रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें