फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: भैरमगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की नई कार्यकारिणी घोषित, तीनों प्रकोष्ठों का गठन

Mon, 06 Apr 2026 02:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

भैरमगढ़ में रविवार को सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई की सामान्य, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का मनोनयन कर गठन किया गया। नव-मनोनित पदाधिकारियों को समाजहित में कार्य करने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
सर्व आदिवासी समाज की नई कार्यकारिणी घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 अप्रैल 2026 को सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई भैरमगढ़ में नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसके अंतर्गत सामान्य, महिला और युवा प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का मनोनयन के माध्यम से गठन किया गया। सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को समाजहित में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान सामाजिक एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने का आह्वान किया। सामाजिक मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी और जिला सचिव कमलेश पैंकरा उपस्थित रहे। भाव सिंह भास्कर, सी.एस. नेताम, शिव पुनेम, श्रवण सैंड्रा और बलराम मिंज भी मौजूद थे। इनके साथ समाज के वरिष्ठ सदस्य और बड़ी संख्या में समाजजन भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि तीनों प्रकोष्ठों के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

सामान्य प्रकोष्ठ

विज्ञापन

संरक्षक – सकनी चंद्रैया, रामा तेलाम, देवी सिंह समरथ, बोनी टोप्पो
अध्यक्ष – सीताराम मांझी
उपाध्यक्ष – सोमलू हेमला, मंगलराम तेलाम, मीनू जुर्री, बचलूराम वाचम, बुधराम उरसा, बोमड़ा गावड़े
सचिव – अर्जुन उरसा
सह सचिव – मुन्नाराम कोरसा
कोषाध्यक्ष – जगदीश बघेल, सोनारू पोयाम
संगठन मंत्री – बुधराम गावड़े, चिन्नाराम तेलाम, सोनारू बारसा, बुगूर कड़ियाम
प्रवक्ता – विजय मुचाकी
सह प्रवक्ता – बलदेव अत्रा
सलाहकार – सी.एस. नेताम, भावसिंह भास्कर, बनाराम परसा
विधि सलाहकार – नीलधर समरथ
मीडिया प्रभारी – ललित कड़ती, विकास खेस

महिला प्रकोष्ठ
संरक्षक – रानू सोरी
अध्यक्ष – पार्वती उरसा
उपाध्यक्ष – सुकली परसा, पार्वती लेकाम, सुनीता कड़ती
सचिव – सुहागा तारम
सह सचिव – रमिला हपका
कोषाध्यक्ष – नीलो लेकाम
प्रवक्ता – विनिता बघेल
संगठन मंत्री – दुलगो कुंजाम, सरस्वती ओयाम, सब्बी ओयाम, सोम्बारी हेमला, अंजना कश्यप

युवा प्रकोष्ठ
अध्यक्ष – सोहन भोगाम
उपाध्यक्ष – सुरेश कड़ती, सहदेव बारसा, दिनेश राणा, बलराम वंजाम, रोशनी मरकाम, सुनीता तामो, ललिता हपका
सचिव – मोटू वेट्टी
सह सचिव – बामन पोयाम
कोषाध्यक्ष – बचलूराम हपका
सह कोषाध्यक्ष – रीता मण्डावी
प्रवक्ता – दशमों पोयाम
सह प्रवक्ता – रामाराम मण्डावी
संगठन मंत्री – साईराम भोगाम, सुकलू परसा, सुनील मण्डावी, सनकू पोयाम

बैठक के अंत में जानकारी दी गई कि सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई भैरमगढ़ अंतर्गत कर्मचारी एवं अधिकारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन आगामी 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर सभी विभागों के आदिवासी समाज के कर्मचारी एवं अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें