फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर में ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस कर रही अज्ञात आरोपियों की तलाश

Tue, 07 Jul 2026 06:46 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में 50 वर्षीय ग्रामीण हुंगा मुचाकी की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
50 वर्षीय ग्रामीण की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नम्बी गुंजेपरती मार्ग स्थित बंगालपारा में मंगलवार को एक 50 वर्षीय ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हुंगा मुचाकी (50 वर्ष), पिता देवा मुचाकी, निवासी बंगालपारा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है।

वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


कभी था सघन माओवाद इलाका
यह इलाका कभी सघन माओवाद प्रभावित रहा है। इस क्षेत्र में बस्तर के शीर्ष माओवादी अपनी रणनीतिक योजनाएं बनाया करते थे। पूरा इलाका कर्रेगुट्टा की पहाड़ी से लगा हुआ है, जो इसकी भौगोलिक संवेदनशीलता को दर्शाता है। पुलिस इस पहलू पर भी गौर कर रही है कि कहीं इस घटना का संबंध पुरानी माओवादी गतिविधियों से तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें