फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बीयर बम: बड़ी मात्रा में IED समेत विस्फोटक सामग्री बरामद: अवैध स्मारक किए ध्वस्त

Mon, 16 Feb 2026 06:47 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिला है। जहां कई आईईडी, विस्फोटक सामग्री बरामद हुई और अवैध माओवादी स्मारकों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
बीजापुर में बीयर आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में माओवादी संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन के दौरान आईईडी, विस्फोटक सामग्री तथा माओवादियों के अवैध स्मारकों को बरामद कर ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन


थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत केरिपु 229वीं वाहिनी की टीम ने ताड़पाला बेस एरिया में सघन सर्चिंग के दौरान बेस के दक्षिण दिशा की ओर नाले के पास लगाए गए दो आईईडी बरामद किए। इनमें से एक आईईडी बियर बोतल में तथा एक बीजीएल में प्लांट किया गया था। 
 

विज्ञापन

ये सामान हुए बरामद
आगे की तलाशी के दौरान जमीन के भीतर डंप कर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं अन्य माओवादी सामान भी सुरक्षा बलों ने बरामद किया। बरामद सामानों में 40 नग बीजीएल, 35 नग बीजीएल राउंड, 90 नग बैटरी, सात नग डायरेक्शनल आईईडी निर्माण हेतु लोहे की पाइप, कच्चा ग्रेनेड बनाने की सामग्री, लोहे की प्लेट एवं लेथ मशीन के पार्ट्स, आयरन कटर ब्लेड, प्लास्टिक ड्रम, स्टील ट्रंक, वाटर पंप, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मैगजीन पाउच एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

 


इसी क्रम में केरिपु 22वीं एवं 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने थाना भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत कोंडापड़गु इलाके में एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन में प्लांट किए गए चार बियर बोतल आईईडी बरामद किए। बरामद सभी आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। 

इसके अतिरिक्त थाना उसूर क्षेत्र में केरिपु 229/ई द्वारा कमलापुर के जंगलों में तथा केरिपु 222 द्वारा थाना गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली में निर्मित अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया। जिले में माओवादी संगठन के विरुद्ध सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें