फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Attack In CG: बीजापुर में मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sat, 16 Dec 2023 10:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

Bijapur Naxal Attack Today : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच कोरमा के जंगल में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच कोरमा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं मौके से विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के सामान बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम, गंगालूर एसओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पुनेम और 15 से 20 अन्य सशस्त्र नक्सलियों के कोरमा मुनगा के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व कोबरा 202, 210 की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली थी।
 

इसी बीच शनिवार की सुबह सात बजे के करीब कोरमा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चले मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने कोरमा के जंगल में बने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाइयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार, प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। बताया गया है कि इलाके में गस्त जारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें