फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जन का बेटा नौ घंटे बाद गिरफ्तार: फरार कार चालक को गीदम से पकड़ा गया, स्कूटी सवार दंपती को कुचलकर भागा था

Sun, 04 Jun 2023 02:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को रात में गीदम से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। कार चालक युवक बालिग हैं। समाज के लोगों ने बताया कि गणपत सकनी गुदमा हाई स्कूल में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत था। उनकी पत्नी कान्ता सकनी दुगोली की उपसरपंच थी। 
विज्ञापन
दंपती की मौत के बाद प्रदर्शन करते समाज के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हिट एंड रन केस मामले में पुलिस ने रविवार को सिविल सर्जन के कार सवार बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को करीब नौ घंटे बाद दंतेवाड़ा के गीदम से पकड़ा जा सका है। शनिवार रात स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला था। हादसे में दंपती की मौत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आदिवासी परधान समाज रविवार तड़के चार बजे तक जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन करता रहा था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bijapur : सिविल सर्जन के बेटे की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती की मौत के बाद भड़का परधान समाज, प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, दुगोली निवासी गणपत सकनी व उनकी पत्नी कांता सकनी किसी काम से बीजापुर शनिवार को बीजापुर आए थे। यहां से दोनों शाम करीब 7-8 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। अभी वे एजुकेशन सिटी के पास जीवीआर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि, तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही परधान समाज के लोग धीरे-धीरे जिला अस्पताल के सामने इकट्ठा हुए और पीड़ित परिवार को न्याय देने व आरोपी को गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एडीएम, तहसीलदार, डीएसपी और थाना प्रभारी लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर आड़े रहे। रात भर प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहा। पुलिस ने फरार आरोपी हर्षवर्धन ध्रुव (19) को गीदम से गिरफ्तार किया, इसके बाद तड़के 4 बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें