बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर के शक में ग्रामीण की हत्या करने वाले जनताना सरकार के सदस्य को गिरफ्तार किया हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस नक्सली पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कुटरू थाना की टीम ने तेलीपेंटा से रामा तेलम (38 वर्ष) पिता कैया तेलम निवासी तेलीपेंटा थाना कुटरू को गिरफ्तार किया हैं। पकड़ा गया नक्सली 14 मार्च 2024 को पेठा में एक ग्रामीण के मुखबिरी के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सली पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। कुटरू थाना में कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।