फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल आतंक' पर फिर चोट: बीजापुर में टिफिन बम के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद

Thu, 17 Apr 2025 10:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विस्फोटक के साथ तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवापल्ली इलाके में बायगुड़ा के जंगल से जवानों ने तीन नक्सलियों को धर दबोचा है। उनके कब्जे से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आवापल्ली थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर मुरदण्डा व बायगुड़ा की ओर निकली हुई थी।

विज्ञापन


जवानों की टीम ने अभियान के दौरान बायगुड़ा के जंगल से मिलिशिया सदस्य जोगा मड़कम पिता देवा मड़कम उम्र 40 निवासी बायगुड़ा, मिलिशिया सदस्य महेश बारसे पिता भीमा बारसे उम्र 28 निवासी कोमटगुड़ा व मिलिशिया सदस्य हेमला हड़मा पिता देवा हेमला उम्र 28 निवासी बायगुड़ा को पकड़ा गया।

पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, वायरलेस सेट मय चार्जर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर और नक्सल पाम्पलेट आदि बरामद किया गया। नक्सलियों के खिलाफ आवापल्ली थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें