फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पीडिया मुतवेंडी मार्ग पर तीन किलो का आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

Mon, 17 Mar 2025 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान पीडिया मुतवेंडी मार्ग से एक तीन किलो का प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया है।
विज्ञापन
तीन किलो का आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान पीडिया मुतवेंडी मार्ग से एक तीन किलो का प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गंगालुर थाना क्षेत्र के पीडिया कैम्प से सीआरपीएफ 199 की टीम पीडिया मुतवेंडी की तरफ डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। सीआरपीएफ 199 की बीड़ी टीम द्वारा कैम्प से करीब 800 मीटर की दूरी पर नक्सलियों के द्वारा प्लांट की गई 3 किलो वजनी प्रेशर आईईडी को  डिटेक्ट किया। इसके बाद 199 बटालियन की बीड़ी टीम ने उसे मौके पर निष्क्रिय कर दिया। बता दे नक्सलियों ने सुरक्षा बल की टीम को निशाना बनाने के लिए प्रेशर आईईडी प्लांट किया गया था। सुरक्षाबलो कि सूझबूझ व सतर्कता से नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें