10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
बीजापुर में नक्सल संगठन के विचारों से मोहभंग तथा संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते 6 लाख के 5 ईनामी सहित 10 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में एओबी डिवीजन के पार्टी सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष, डीएकेएमएस अध्यक्ष, पीएलजीए सदस्य, जनताना सरकार सदस्य, कुटीर शाखा, कृषि शाखा अध्यक्ष व सदस्य शामिल है।
पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नियद नेल्लानार योजना के तहत हो रहे विकास कार्य, अंदुरुनी क्षेत्रों में हो रही सड़क निर्माण गांव तक पहुंचती विभिन्न सुविधाओं से प्रभावित व समाज की मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छन्द रूप से जीवन यापन करने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए 2 लाख रुपये के ईनामी नियमगिरि एरिया कमेटी पार्टी सदस्य अर्जुन मड़कम उर्फ अर्जुन गेने पिता हिड़मा मड़कम उम्र 20 निवासी पटेलपारा पालागुड़ा, 1 लाख रुपये के ईनामी पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष सीएनएम अध्यक्ष हड़मा ताती उर्फ मोरली पिता भीमा ताती उम्र 38 निवासी पोड़ियामपारा गोमगुड़ा, 1 लाख रुपये के ईनामी कुम्मोड़तोंग डीएकेएमएस अध्यक्ष हुंगा माड़वी उर्फ पेद्दा पिता माड़ा माड़वी उम्र 42 निवासी कुम्मोड़तोंग पटेलपारा, 1 लाख रुपये के ईनामी एर्रापल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष भीमा माड़वी उर्फ नंदू भीमा पिता नंदा माड़वी उम्र 34 निवासी एर्रापल्ली स्कूलपारा, 1 लाख रुपये के ईनामी पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष नंदा मड़कम उर्फ कायर नंदा पिता जोगा मड़कम उम्र 45 निवासी पांडे पारा गोमगुडा, पामेड़ एरिया कमेटी के एलजीएस सदस्य भीमा हेमला उर्फ मासा पिता हिड़मा हेमला उम्र 25 निवासी इत्तापारा गोमगुड़ा, एर्रापल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य कुटीर शाखा अध्यक्ष भीमा मड़कम उर्फ मिन्ना पिता देवा मड़कम उम्र 26 निवासी पटेलपारा एर्रापल्ली, पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य जोगा हेमला उर्फ बक्कू जोगा पिता बंडी हेमला उम्र 27 निवासी मीनागुट्टा, एर्रापल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य हड़मा नव्वा उर्फ गोमा बिट्टो पिता भीमा नव्वा उम्र 30 निवासी स्कूलपारा एर्रापल्ली व पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य व कृषि शाखा अध्यक्ष दुला माड़वी उर्फ बोडडा पिता गंगा माड़वी उम्र 25 निवासी स्कूलपारा पालागुड़ा शामिल हैं।
सभी आत्मसमर्पित नक्सली कई विभिन्न वारदातों में शामिल रहे है। आत्मसमर्पित करने पर उन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वही 2025 के इस एक माह में अब तक 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जबकि 46 जहां गिरफ्तार हुए है तो वही 17 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं।