थाना भैरमगढ़ एवं बीजापुर बीडीएस टीम संयुक्त रूप से उसपरी क्षेत्र में नियमित गश्त-सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान मार्ग पर संदिग्ध रूप से इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाके को सघन रूप से खंगाला। खोजबीन के दौरान पाया कि एक स्टील टिफिन में आईईडी छिपाया गया, जोकि लगभग 10 किलो का था, जिसे सुरक्षा बलों की बीडीएस टीम ने पूरी सावधानी के साथ मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। समय रहते विस्फोटक के पकड़े जाने से एक बड़ी घटना टल गई।