फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नीति आयोग की रैंकिंग में चमका बीजापुर का उसूर ब्लॉक, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 22 May 2026 02:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का उसूर ब्लॉक अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। नीति आयोग की ओर से जारी आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का उसूर ब्लॉक अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। नीति आयोग की ओर से जारी आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद प्रदेश में खुशी का माहौल है और प्रशासनिक अमले के साथ स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली की सराहना हो रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि में स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मानकों पर उसूर ब्लॉक का प्रदर्शन उत्कृष्ट पाया गया। दूरस्थ और वनांचल क्षेत्र होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर जिलेवासियों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासनिक टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाला उसूर ब्लॉक अब विकास का मॉडल बनकर सामने आया है।
विज्ञापन


मूल्यांकन में मलेरिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम, संस्थागत प्रसव में वृद्धि, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, साथ ही बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच और उपचार जैसी सेवाओं को प्रमुख आधार बनाया गया। रिपोर्ट में इन क्षेत्रों में उसूर ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर पाया गया।

जिला प्रशासन ने इस सफलता को टीमवर्क और जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम बताया है। अधिकारियों का कहना है कि अब अगला लक्ष्य देशभर में पहला स्थान हासिल करना है और इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें