फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर नेशनल पार्क नक्सली मुठभेड़: लगातार दूसरे दिन एक और इनामी नक्सली भास्कर ढेर, इतने लाख का था इनाम

Fri, 06 Jun 2025 06:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बीजापुर/जगदलपुर

सार

Naxalite bhaskar killed: छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और नक्सली मारा गया है।
विज्ञापन
मारा गया नक्सली भास्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Naxalite bhaskar killed: छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और नक्सली मारा गया है। लगातार दूसरे शुक्रवार को मुठभेड़ में एक और इनामी नक्सली नेता मेलारापु अडेलू उर्फ भास्कर को फोर्स ने ढेर कर दिया है। वह नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी का इंजार्च था। मौके से एके-47 रायफल बरामद की गई है। गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था। 

विज्ञापन


जिले के घने जंगलों में स्थित नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार को हुई इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने एक 25 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है, जो तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़ा अहम सदस्य बताया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन मिली इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम जंगलों में गश्त कर रही है। मुठभेड़ के दौरान इलाके में भारी गोलाबारी हुई और तगड़ी जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया।


विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
ढेर किया गया नक्सली संगठन के लिए अहम माना जा रहा था। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और आशंका है कि कुछ और नक्सली छिपे हो सकते हैं
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें