फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: स्वच्छता दीदियों को बड़ी राहत, सरकार ने सालभर के मानदेय के लिए 93.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

Tue, 16 Dec 2025 06:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेशभर के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों के सालभर के मानदेय के लिए 93 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेशभर के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों के सालभर के मानदेय के लिए 93 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आज विभाग ने मंत्रालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इस राशि की स्वीकृति से राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में काम कर रहे 9750 स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय सुनिश्चित हो गया है।
विज्ञापन


राज्य शासन ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत कुल 9750 स्वच्छता दीदियों के लिए आठ हजार रुपए प्रति माह के मान से 93 करोड़ 60 लाख रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से भुगतान किए जाने की स्वीकृति दी है। इस राशि से स्वच्छता दीदियों को 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2026 तक मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें