फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon:अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर निलंबित

Sun, 15 Jun 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। खनिज अधिकारी राजनांदगांव प्रवीण चंद्राकर को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। खनिज अधिकारी राजनांदगांव प्रवीण चंद्राकर को निलंबित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है,जिसमें तत्काल प्रभाव से खनिज अधिकारी को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


शहर से लगे मोहड़ वार्ड के शिवनाथ नदी से बीते दिनों अवैध रूप से रेत निकालने के मामले में रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था,जिसमें हवाई फायरिंग भी की गई थी। मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है,अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरा मामला शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहड़ गांव का है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें