फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, सीएम बघेल ने किया निलंबित

Thu, 04 Jun 2020 02:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। पाठक संचालक भू अभिलेख के पद पर तैनात थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था।

महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजे हैं।
विज्ञापन

 

महिला ने मैसेज के स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें