फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल ने कहा- मेरे खिलाफ हो रहा पीआर एजेंसी का इस्तेमाल, स्क्रीनशॉट शेयर कर कही ये बात

Sat, 19 Jul 2025 03:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bhupesh Baghel Latest Tweet: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhupesh Baghel Latest Tweet: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। ईडी ने उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार कर रायपुर के ईडी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया। अब ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं। इस बीच भूपेश बघेल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के जरिये उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम बघेल ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'कुछ लोग इतने बेचारे हैं कि मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखवाने के लिए अब PR एजेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्वीट कहाँ रचे जा रहे हैं, कहाँ भेजे जा रहे हैं, कहाँ करवाए जा रहे हैं…. सब कुछ घूमकर मुझ तक भी पहुँच रहा है। आप पहले से बेनक़ाब हैं, नक़ाब पहनने की कोशिश न कीजिए। 

उन्होंने इस संबंध में स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं। यहां देखिये...


विज्ञापन







दरअसल,सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिसमें पूर्व सीएम बघेल के विरुद्ध ट्वीट करने की बात कही जा रही है। इसमें बघेल के खिलाफ एक के बाद एक आरोप प्वॉइंटवार लगाये गये हैं। 
विज्ञापन


जानें चैतन्य बघेल के वकील ने क्या कहा
कोर्ट की कार्यवाही के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी जिला कोर्ट रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे बीजेपी सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ न डरेंगे ना झुकेंगे लड़ाई जारी रहेगी। चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आज तक चैतन्य बघेल को एक भी समन जारी नहीं किया गया है। लक्ष्मी उर्फ पप्पू बंसल के बयान को आधार मानते हुए आज चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चैतन्य बघेल का 18 जुलाई को जन्मदिन था और सुबह जब वह पूजा कर रहे थे इस दौरान पूजा स्थल में जूते पहने हुए जाकर ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। कोर्ट के सामने सामने हमने यह बात रखी है कि इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित ये गिरफ़्तारी है। ये हमने कोर्ट को बताया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें