फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने की अपील की

Sun, 23 Aug 2020 05:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी और भूपेश बघेल - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को कार्यसमिति की अहम बैठक होने वाली है, लेकिन उससे पहले पार्टियों के नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राहुल गांधी को पत्र लिखा। उन्होंने राहुल से पार्टी के अध्यक्ष पद को संभालने की अपील की। बघेल ने मौजूदा समस्याओं पर बात करते हुए राहुल से कहा, 'आपसे विनम्र अनुरोध है कि असहमति के स्वरों के बीच अविचलित रहते हुए देश को नई दिशा दिखाएं तथा कांग्रेस का नेतृत्व पुनः संभालें।

विज्ञापन




गौरतलब है कि कार्यसमिति की बैठक से पहले पार्टी नेताओं और पूर्व मंत्रियों समेत कुल 23 लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में बदलाव की मांग की है और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाने की अपील की है। वहीं सोनिया गांधी ने पार्टी के लिए नया प्रमुख चुनने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें