खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात हुई गार्ड की हत्या का आरोपी भिंगराज बघेल (32 वर्ष) गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है।
रायपुर जिले के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात हुई गार्ड की हत्या का आरोपी भिंगराज बघेल (32 वर्ष) गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे शराब दुकान बंद होने के बाद प्रार्थी और स्टॉफ दुकान का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति शराब मांगने आया, जिसे गार्ड संदीप पटेल ने मना कर दिया। आरोपी ने गार्ड और स्टॉफ को गाली दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी फिर लौटा और लोहे के रॉड से गार्ड संदीप पटेल पर प्राणघातक हमला किया। गार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान भिंगराज बघेल निवासी बीएसयूपी कालोनी, कचना के रूप में हुई। आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त कर न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी है।