फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलाई स्टील प्लांट की बिक्री!: लक्ष्मी बोलीं- ये कांग्रेस का दुष्प्रचार, कुंठाग्रस्त हैं कांग्रेसी,माफी मांगें

Mon, 19 Oct 2026 08:33 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर कांग्रेस के दुष्प्रचार पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट को निजी हाथों या अडानी समूह को बेचे जाने की बातों को पूरी तरह निराधार बताया है। 
 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) की बिक्री को लेकर वायरल हो रही खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद और अफवाह करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस का दुष्प्रचार है। इस मामले में कड़ी आपत्ति जताते हुए भिलाई स्टील प्लांट को निजी हाथों या अडानी समूह को बेचे जाने की बातों को पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी बताया। दूसरी ओर बीएसपी प्रबंधन ने भी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने को लेकर फैलाई जा रही खबरों को भ्रामक बताया है। 

विज्ञापन



राज्यसभा सांसद वर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस का मनगढ़ंत, भ्रामक और सफेद झूठ है। यदि कांग्रेस नेताओं में जरा भी सच्चाई है, तो वे अनर्गल प्रलाप करने की बजाय जनता के सामने इसके ठोस सबूत और प्रमाण पेश करें। ऐसा नहीं करने पर अपने इस सफेद झूठ के लिए जनता से बिना शर्त माफी मांगें।



'छत्तीसगढ़ का सम्मान है बीएसपी'
भाजपा सांसद वर्मा ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि भिलाई सहित समूचे छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान, अस्मिता और लाखों श्रमिकों के पसीने की पहचान है। जब भी कांग्रेस राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक होती है, तो वह जनता में भय और भ्रम फैलाने का षड्यंत्र रचती है। जनाधार खो चुके पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव जैसे कांग्रेस नेता आज हताशा और कुंठा में इस कदर घिर चुके हैं कि वे राज्य के गौरव से जुड़े संयंत्र को लेकर भी खुलेआम अफवाहें फैलाने का शर्मनाक कृत्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन




'कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं'
भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भिलाई इस्पात संयंत्र आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए वर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों के कीर्तिमान रचने वाली कांग्रेस के पास आज कोई जनसरोकार का मुद्दा नहीं बचा है। केवल सनसनी फैलाने और अपना राजनीतिक वजूद बचाए रखने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व झूठ की फैक्ट्री चला रहा है। जनता कांग्रेस के इस कपटपूर्ण एजेंडे को अच्छी तरह समझ चुकी है।



भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने भी किया खंडन, बताया अफवाह
वहीं भिलाई स्टील प्लांट(बीएसपी) प्रबंधन ने भी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने को लेकर फैलाई जा रही खबर को असत्य एवं अफवाह बताया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों का खंडन किया है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया है।



छत्तीसगढ़ की जनता से की ये अपील
भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने कर्मचारियों, हितधारकों और छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही इसे आगे वायरल करें। भिलाई इस्पात संयंत्र केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की पहचान, गौरव और औद्योगिक विरासत का अभिन्न अंग है। अपनी स्थापना के बाद से ही संयंत्र ने राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने रोजगार के अवसर बढ़ाये हैं। सहायक उद्योगों को प्रोत्साहित किया है। हजारों परिवारों की आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें