कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज बुधवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। राखी के त्योहार के जैसे ही भाईदूज त्योहार भी भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक और पवित्र रिश्ते का त्योहार है। बहनें आज अपने भाई के माथे पर तिलक लगायेंगी और उनकी आरती उतारेंगी। लोग भाईदूज त्योहार से पूर्व गोवर्धन और अन्नकूट पूजा 10 नवंबर को धूमधाम से मनाये थे और आज भाईदूज त्योहार मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं।
जानें शुभ मुहुर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के मुताबिक, भाईदूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी जो 11 नवंबर की दोपहर 3:53 तक रहेगी। इस बार भाई दूज पर अनुराधा नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग है। अनुराधा नक्षत्र सुबह 11 नवंबर को 11:39 से लग जाएगा। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा। 11 नवंबर को ही राहुकाल भी पड़ रहा है और इस दिन कुछ लोग टीका भी नहीं करते हैं। राहुकाल 11 नवंबर को 11:45 सुबह से लेकर दोपहर लगभग 1:11 तक रहेगा। इस दौरान टीका नहीं करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। भाईदूज के दिन भाई को टीका का समय लगभग 1:11 से लेकर दोपहर 3:08 तक रहेगा। इस दौरान बहन अपने भाई को टीका लगा सकती हैं। दोपहर 3:53 से दिनभर भाईदूज मना सकते हैं।
क्या है पूजा विधि
भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर तेल-उबटन आदि करने के बाद स्नान करें।
घर के पूजास्थल में पंचोपचार विधि से सभी देवों की पूजा करें।
फिर बहनें एक थाली में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, दीया, मिठाई, कलावा और गोला रखें। इसे पहले भगवान को चढ़ायें
शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को एक चौकी पर बिठायें।
फूल, नारियल और अक्षत के साथ साफ रुमाल
भाई के सिर पर रुमाल रखकर आरती उतारें
आरती के समय हाथ में नारियल रखें।
भाई को हल्दी, कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाएं। फिर हाथ में कलावा बांधें
पूजा के बाद भाई को उसकी पसंद का भोजन करायें
भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ उपहार दें।
बहनें अपने भाइयों को अपने हाथ का बना कुछ न कुछ पकवान जरूर खिलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है
यदि भाई-बहन साथ में है, तो दोनों दोपहर में साथ में भोजन करें। अगर बहन की शादी हो चुकी है, तो भाई अपनी बहन के ससुराल में जाकर यह पर्व मनायें।