फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आए नकली अंडे, केन्द्र ने अलर्ट रहने को कहा

Mon, 26 Dec 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आये दिन बाजार में बिकने वाली वस्तुओं में मिलावट की खबरें आती रहती हैं। लेकिन एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि बाजारों में मिलने वाले अंडे भी अब नकली आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बाजार में चाइनीज अंडे पहुंच गए हैं। जिसके कारण  केन्द्र सरकार ने भी सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय बाजार में चाइनीज अंडों की बड़ी खेप पहुंचने का जिक्र किया गया है। इसलिए सरकार ने भी सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि इन बातों को अफवाह ना मानते हुए नकली अंडे को लेकर सतर्क रहें।

केन्द्र सरकार के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूरे प्रदेश में अंडे की जांच हो रही है। हालांकि छत्तीसगढ़ में नकली अंडे का अभी तक कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें