फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: मोबाइल में चल रहा था सट्टे का खेल, रायपुर में दो सटोरिये दबोचे गए

Fri, 13 Mar 2026 03:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में मोबाइल फोन के जरिए अंकों में दांव लगाकर सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और साढ़े 52 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में मोबाइल फोन के जरिए अंकों में दांव लगाकर सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और साढ़े 52 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि काली माता मंदिर के पास दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोपाल भीसे और बब्बन रजा उर्फ अख्तर बताए। पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें अंकों के आधार पर ‘राजधानी’ और ‘कल्याण’ सट्टा पट्टी में दांव लगाते हुए सट्टा संचालन करते पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 52,500 रुपये नकद जब्त किए। इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें