फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: पंचायत चुनाव के लिए बेरला और साजा में कल होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टी ने मतदान केन्द्र में दी आमद

Sat, 22 Feb 2025 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला व साजा में कल 23 फरवरी रविवार को पंचायत चुनाव होना है। आज शनिवार को दोनों जगह के लिए पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। शाम 5 बजे तक सभी पोलिंग बूथ पर मतदान दल ने अपनी आमद दे दी है।
विज्ञापन
मतदान दल रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला व साजा में कल 23 फरवरी रविवार को पंचायत चुनाव होना है। आज शनिवार को दोनों जगह के लिए पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। शाम 5 बजे तक सभी पोलिंग बूथ पर मतदान दल ने अपनी आमद दे दी है। कल रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगी। इन दोनों ब्लॉक में सरपंच के 306 पद के लिए 530 प्रत्याशी, पंच के लिए 2331 प्रत्याशी, जनपद पंचायत सदस्य के 50 पद पर 123 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य के 7 पद पर 33 प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार मतदाता संख्या की बात करें तो बेरला ब्लॉक में 1 लाख 48 हजार 424, जिसमें पुरुष 74 हजार 562 व महिला 73 हजार 817 हैं। साजा ब्लॉक में 1 लाख 48 हजार 501, जिसमें पुरुष 74 हजार 562 व महिला 73 हजार 939 हैं। इस चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने 39 सेक्टर बनाया है, जिसमें बेरला में 21 व साजा में 18 है। 

विज्ञापन


कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने यह सुनिश्चित किया हैं कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए। मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। श्री शर्मा ने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी सुरक्षा इंतजाम को सख्ती से लागू किया गया है। मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू बनाने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव कदम उठाए गए हैं, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें