फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: 17 सितंबर को वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान, सचिन पायलट समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

Mon, 15 Sep 2025 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में वोट चोरी के खिलाफ प्रदेश स्तरीय सभा होगी। यह सभा बेमेतरा कृषि उपज मंडी में 17 सितंबर दोपहर दो बजे होगी। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी है। आज सोमवार को राजीव भवन (बेरला रोड) बेमेतरा में बैठक हुई।
विज्ञापन
17 सितंबर को वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में वोट चोरी के खिलाफ प्रदेश स्तरीय सभा होगी। यह सभा बेमेतरा कृषि उपज मंडी में 17 सितंबर दोपहर दो बजे होगी। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी है। आज सोमवार को राजीव भवन (बेरला रोड) बेमेतरा में बैठक हुई। इस बैठक में बेमेतरा के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, गुरु रूद्र कुमार समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस सभा में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे। आशीष छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को भी लगने लगा है की छत्तीसगढ़ व केंद्र की सरकार वोट चोरी की सरकार है। 

विज्ञापन


यह लड़ाई सिर्फ एक चुनाव की नहीं, बल्कि न्याय सत्य व व्यक्ति के अधिकार की है, जिन्होंने अपने वोट का महत्व समझा और मुहिम से जुड़कर अपनी आवाज उठा रहे है। वहीं, बैठक में 17 सितंबर को होने वाले सभा को लेकर रणनीति बनाई गई है। इस सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा चरण दास महंत व प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी शामिल होंगे।कांग्रेस ने अपने सभी विंग के कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें