बेमेतरा में आज कारेसरा गांव में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस बवाल के बीच एक की मौत और चार लोग घायल हैं। यह घटना बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाना से मिली जानकारी अनुसार इस झड़प में शत्रुघ्न साहू की मौत हुई है।
गांव में इनके व एक अन्य परिवार के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आज दोनों परिवार आमने सामने हो गए। दूसरे परिवार के लोगों ने शत्रुघ्न साहू के घर में घुसकर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने 4 से 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ कर रही है। गांव में हुए इस घटना के बाद तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बता दे कि बेमेतरा जिले में बीते तीन दिन के भीतर ये तीसरी हत्या का मामला सामने आया है।