सीएम बघेल के साथ जुड़े जिले के युवा जिला कलेक्ट्रेट।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर में अपने निवास कार्यालय से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पांचवीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश के एक लाख 29 हजार 886 हितग्राहियों को 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की गई।
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त माह की पांच किस्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 146 करोड़ 97 लाख 95 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं बेमेतरा जिले की बात करें तो जिले के 4641 शिक्षित पात्र बेरोजगारों के खाते में माह अप्रैल से अगस्त तक पांच माह में 4 करोड़ 96 लाख 97 हजार 500 सौ रुपये की राशि बैंक में हस्तांतरित की गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त माह की बात करें तो 168 आवेदन पात्र पाए गए। इनके खाते में 4 लाख 20 हजार रुपये आये। बेमेतरा जिले में आज सिर्फ माह अगस्त में 4641 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर हुए। डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र जोशी, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण सहित बेरोजगारी भत्ता पत्र युवा, लाइवलीहुड से कौशल प्रशिक्षण ले रहे युवा और प्रशिक्षण उपरांत प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी कर रहे युवा जिला कलेक्ट्रेट बेमेतरा से वर्चुअल जुड़े।