फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: शराब पीकर आपस में भिड़े दो दोस्त, एक ने कर दी दूसरे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 01:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में रविवार रात करीब 9.30 बजे शराब पीकर दो दोस्त आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेमेतरा जिले के साजा थाना का है।
विज्ञापन
शराब पीने के बाद दोस्त की दोस्त की कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में रविवार रात करीब 9.30 बजे शराब पीकर दो दोस्त आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेमेतरा जिले के साजा थाना का है। थाना से मिली जानकारी अनुसार कल रविवार रात 9.30 बजे मृतक भानूराम यादव पिता स्व.श्रवण यादव उम्र 24 व आरोपी मुकेश निर्मलकर पिता देवेन्द्र निर्मलकर उम्र 23 वर्ष एक साथ सड़क किनारे बैठकर शराब पी। 

 

इसी दौरान दोनों के बीच में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी मुकेश ने भानूराम के नाक पर मुक्के से वार दी। इससे भानूराम बेहोश होकर गिर गया। फिर उसके सिर पर पत्थर को पटक-कर हत्या कर दी व मौके से फरार हो गया। आसपास से आने-जाने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। अचेत पड़े भानू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज सोमवार को मृतक का पीएम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें