फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: नहावन में शामिल होने गए दो बच्चे तालाब में डूबे, एक की मौत, दूसरे का उपचार जारी, परिजनों का बुरा हाल

Mon, 03 Jun 2024 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

 बेमेतरा शहर के भद्रकाली तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार को बेमेतरा शहर के भद्रकाली तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार ये दोनों बच्चे दीप निर्मलकर व हिमांशु निर्मलकर अपने परिजन के साथ बेमेतरा शहर के भद्रकाली तालाब में अंतिम क्रिया कर्म (नहावन) में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन

 

तालाब के पास ही पूजा चल रही थी इसी दौरान दोनों बच्चे तालाब में उतर गए। गहराई में जाने से दीप निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जब दोनों बच्चे आसपास दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। दोनों बच्चों को तालाब से निकाला गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दीप निर्मलकर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 

हिमांशु निर्मलकर का उपचार चल रहा है जो अब खतरे से बाहर है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें