फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बना हादसों का हॉटस्पॉट: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर मौत

Wed, 30 Apr 2025 10:19 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ट्रेलर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई।  हादसा नेशनल हाईवे 30 के राका के पास हुआ है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार देर रात को बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक स्कूटी पर सवार था, जिसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा नेशनल हाईवे 30 स्थित ग्राम राका के पास हुआ है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक स्कूटी में सवार था, सामने से आ रहे ट्रेलर ने सीधे टक्कर मार दी। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके से युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी आने से पहले मौत हो चुकी थी।

देर रात होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बात दें कि बेमेतरा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में यह क्षेत्र हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। स्थानीय लोग ट्रैफिक व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। इस माह अप्रैल में ही सड़क हादसे में अब तक 8 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें