फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बेमेतरा के नवागढ़ में होगी राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता, खाद्य मंत्री बघेल ने दिए निर्देश

Wed, 27 Nov 2024 11:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

नवागढ़ विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि बेमेतरा के नवागढ़ में राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता होगी। गुरू घासीदास जयंती को आपसी प्रेम व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाएं।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परम पूज्य गुरूघासी दास बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में अगले माह दिसंबर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बेमेतरा जिले के नवागढ़ में होगा। नवागढ़ विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में गुरू घासीदास जयंती व राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता को आपसी प्रेम और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


पहले भी राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन नवागढ़ में किया जा चुका है, इस पंथी नृत्य को देखने छत्तीसगढ़ से ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं। मंत्री श्री बघेल ने राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी।

अभी से प्रदेश के पंथी नृत्यक दलों को आमंत्रण देने का कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए। बैठक में प्रतियोगिता का स्वरूप, आयोजन समिति, सुरक्षा समिति सहित अन्य व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रमों में समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगामी माह दिसंबर में होने वाले पंथी प्रतियोगिता को भव्य स्वरूप में करने सबकी सहभागिता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें