फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बेमेतरा में रईसजादे की बेकाबू कार का कहर, पांच को रौंदा...तीन की मौत; भीड़ ने आरोपी के घर को घेरा

Mon, 27 Oct 2025 11:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां पर एक रईजादे की तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंद डाला, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है। गुस्साए लोगों ने बिजनेसमैन के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बिजनेसमैन के घर पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार देर रात छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में रईसजादे की रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आरोपी चालक ने तीन लोगों को अपने वाहन से रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों को मौत हुई है। वही, 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।  

विज्ञापन


गंभीर को देर रात रायपुर रैफर किया गया है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद लोग भड़क उठे व बिजनेसमैन के घर को अचानक घेराव कर दिया। घर में तोड़फोड़ व वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं दूसरी तरफ  आज सोमवार को घटना के विरोध में बेमेतरा बंद का आह्वान किया गया है। 

इसके अलावा मृतक के परिजनों ने देर रात शव को शहर के सिग्नल चौक में रखकर प्रदर्शन किए है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। मिली जानकारी अनुसार फोर व्हीलर चालक ने भीड़ भरी सड़क पर बेकाबू होकर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें