फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का सनकी दामाद: बीच सड़क ससुर और पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा अटैक, फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Thu, 03 Jul 2025 10:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में आरोपी दामाद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। हमला बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। 
विज्ञापन
आरोपी दामाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को बेमेतरा पुलिस ने एक दामाद को गिरफ्तार किया है, जो एक दिन पहले यानि बुधवार को अपनी पत्नी और ससुर के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस हमले में पत्नी और ससुर गंभीर है। जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि कल बुधवार दोपहर दो बजे रामचरण शुक्ला पिता भुनेश्वर शुक्ला उम्र 72 व अपनी पुत्री ममता शर्मा पति देवेन्द्र शर्मा उम्र 38 दोनों निवासी ग्राम बावा मोहतरा बाइक से घर जा रहे थे।

तभी दोपहर 3:15 बजे आरोपी दामाद देवेन्द्र शर्मा बाइक से आ गया और रास्ता रोक कर पारिवारिक विवाद के चलते अपने ससुर रामचरण शुक्ला व पत्नी ममता शर्मा को चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1),3 (5) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू किया है। आज आरोपी देवेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें