फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बेमेतरा में सड़क हादसों में आई कमी, साल 2025 में 214 लोगों की मौत, पढ़ें 2024 की भी रिपोर्ट

Mon, 05 Jan 2026 07:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क बेमेतरा

सार

बेमेतरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और घायलों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
बेमेतरा में सड़क हादसों में आई कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत और घायलों की संख्या में आई कमी है।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार, वर्ष 2024 में 239 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई। इसमें 404 लोग घायल भी हुए। इसी प्रकार वर्ष 2025 में 214 लोगों की मौत और 376 घायल हुए है। 

बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हमर पुलिस हमर बजार व हमर पुलिस हमर गांव अभियान के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


इसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है कि वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मौत और घायलों की संख्या में कमी आई है। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें