पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
साइबर ठग को बैंक खाता देने वाले छह आरोपियों को जेल
बेमेतरा पुलिस ने साइबर ठग को अपना बैंक खाता किराए में देने वाले जिले के 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जेल भी भेज दिया गया है। इनके खाते से अब तक 71 हजार 200 रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। एएसपी ज्योति सिंह ने बताया कि सायबर सेल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से लोगों से सायबर ठगी करने वालो व उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के देवरबीजा गांव में संचालित बैंक के म्यूल अकांउट 6 खाता धारक के जांच पर पाया गया कि ये सायबर ठगी कर राशि को अपने बैंक खातों में प्राप्त कर म्यूल अकांउट के रूप में उपयोग कर अलग-अलग खातें में करीब 71 हजार 200 रुपए का ट्रांजेक्शन किए है।
इस मामले में आरोपी खाता धारक नीतेश यादव पिता बलराम यादव उम्र 20, अजय कुमार ध्रुव पिता सुधारू राम ध्रुव उम्र 24, पानू राम साहू पिता गोकुल राम साहू उम्र 21, रामजी साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 22 ये सभी निवासी ग्राम ग्राम नगपुरा थाना नवागढ़, देवाराम निषाद पिता हीरा लाल निषाद उम्र 24 निवासी ग्राम लावातरा चौकी खंडसरा व दिलेश्वर साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 27 निवासी ग्राम खाती थाना थानखम्हरिया को गिरफ्तार किया है।
इनके खिलाफ धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2)(ए) बीएनएस दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने-अपने खाता को खोलकर उसमे सिम कार्ड एक्टिव कराकर रामजी साहू, दिलेश्वर व अन्य को 5 हजार रुपए ब्रिकी करना, आरोपियों को बैंक खाता में की जानकारी प्राप्त करने पर लेने देने सस्पेक्ट पाया गया। इनके द्वारा साइबर टग को अपना बैंक खाता किराए पर देते थे। इन सभी आरोपी को आज गुरुवार को जेल भेज दिया है।