फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल की खौफनाक वारदात: छोटे भाई को बड़े ने उतारा मौत के घाट, शराब पीने के लिए नहीं दिए थे पैसे

Mon, 12 Jan 2026 07:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब पीने के लिए रुपए मांगने पर छोटे भाई ने मना कर दिया, तो नाराज बड़े भाई ने घर में रखे लोहे के सब्बल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपने छोटे भाई की लोहे के सब्बल से वार कर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई जगमोहन देशलहरे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी देवरबीजा के प्रभारी एएसआई रेशम लाल भास्कर ने बताया कि आरोपी जगमोहन देशलहरे ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया कि बीती रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उसने अपने छोटे भाई जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे (26) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे।

छोटे भाई द्वारा पैसे देने से मना करने पर नाराज जगमोहन ने रात करीब एक बजे घर में रखे लोहे के सब्बल से जगन्नाथ के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जगमोहन (32) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें