बेमेतरा जिले में इस साल की चौथी व अंतिम नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को होगी। इस लोक अदालत में राजीनामा कर मामले निपटाए जाएंगे। इस आयोजन के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निधि शर्मा, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक हुई।
बैठक में बधिक से अधिक प्रकरण को चिन्हांकित करने व पूर्ण प्रयास कर निराकरण किए जाने निर्देश दिए गए। राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक बाउंस के मामले, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, निष्पादन, बीमा, भरण पोषण के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, सिविल विवाद, विद्युत, जलकर व सम्पत्ति कर, टेलीफोन, बैंक रिकवरी प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है।एसपी से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिली एवं उनके साथ सौहार्दपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई।